उम्र बढ़ने के साथ सेहतमंद रहना है तो इन चीजों से करें सुबह की शुरुआत

मॉर्निंग रूटीन का दिनभर की प्रोडक्टिविटी और हेल्थ पर गहरा असर होता है। अगर आप खाली पेट चाय पीते हैं या फिर नमकीन जैसी चीजों को खाते हैं तो ये ना केवल डाइजेशन को बिगाड़ देती हैं बल्कि कई सारी बीमारियों को भी न्योता देती हैं। उम्र बढ़ने के साथ हेल्दी रहना चाहते हैं और गलत लाइफस्टाइल की वजह से बीमारियों को न्योता नहीं देना चाहते हैं तो सुबह की शुरुआत इन चीजों के साथ करें। साथ ही जान लें किन चीजों को सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए।

मॉर्निंग में खाली पेट इन चीजों से करें दिन शुरू

खाली पेट एक चम्मच देसी घी से करें स्टार्ट करें मॉर्निंग

मॉर्निंग में गुनगुने पानी में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से ना केवल कब्ज की प्रॉब्लम दूर होती है बल्कि ये कब्ज की वजह से होने वाली हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या भी खत्म होती है।

सुबह की शुरुआत करें भीगे बादाम के साथ

हेल्दी फैट्स के साथ दिन की शुरुआत करने से ना केवल ब्लड शुगर लेवल रेगुलेट रहता है बल्कि प्रोटीन भी मिलता है। भीगे बादाम न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं जिससे ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करने में मदद मिलती है।

आंवला का जूस पिएं

रोजाना 30 मिली आंवला का जूस पीने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। जिससे ना केवल हार्मोंस बैलेंस होते हैं बल्कि स्किन और बाल भी हेल्दी होते हैं।

फ्रूट खाएं

हेल्दी फैट्स और आंवला का जूस पीने के बाद ही फ्रूट को खाएं। सेब या पपीता मॉर्निंग में खाने से फाइबर के साथ एनर्जी मिलती है।

किन चीजों को सुबह के समय ना खाएं

सुबह के समय इन चीजों को खाने से ब्लड शुगर लेवल ना केवल तेजी से स्पाइक होता है बल्कि एसिडिटी और गैस भी बनने लगती है। जानें किन चीजों को सुबह के समय नहीं खाना चाहिए।

चाय या कॉफी

सुबह की पहली ड्रिंक अगर आप चाय या कॉफी पीते हैं। खासतौर पर खाली पेट, तो ये एसिडिटी के साथ ही गैस की वजह भी बनती है।

चिप्स या नमकीन

चाय या कॉफी के साथ चिप्स, मठरी, नमकीन जैसी ऑयली फ्राईड फूड्स को खा लेते हैं। तो ये मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देगी।

ठंडा पानी या ड्रिंक्स

दिन की शुरुआत पानी पीने के साथ करना चाहिए। लेकिन गर्मी की वजह से अगर ठंडा पानी पीकर दिन शुरू कर रहें हैं तो ये डाइजेशन को बिगाड़ देगा।

फलों का जूस

मॉर्निंग रूटीन में फल खाना हेल्दी है लेकिन फलों का जूस पीना अनहेल्दी हो सकता है। खासतौर पर खट्टे फलों के जूस पीने से सीने और पेट में जलन की शिकायत हो सकती है।

स्पाइसी फूड

तेल, मिर्च,मसाला वाला फूड सुबह के समय ना खाएं। ये बॉडी में सूजन बढ़ाने के साथ ही सुस्ती को भी न्योता देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *