कोंटा ब्लॉक मुख्यालय में आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

“ब्लॉकवार छत्तीसगढ़ बचाओ पद यात्रा” को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
सुकमा। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तावित “ब्लॉकवार छत्तीसगढ़ बचाओ पद यात्रा” को लेकर आज सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सुकमा जिला अध्यक्ष श्री सुरेश कवासी जी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
बैठक में आगामी 11 जनवरी 2026 से प्रारंभ होने वाली “ब्लॉकवार छत्तीसगढ़ बचाओ पद यात्रा” की रूपरेखा, ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियाँ, संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्धारण, जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव जनसंवाद, पोस्टर-पंपलेट वितरण एवं मीडिया समन्वय जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस बैठक में सुकमा ब्लॉक अध्यक्ष शेख अब्दुल बसीर, कोंटा ब्लॉक संगठन मंत्री शेख मीर जी, मुत्ता ताती (कोंटा ब्लॉक अध्यक्ष), रमेश कड़ती, शहीद अहमद, शेख इरफान, किरण सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके साथ ही जिला बॉडी से सुकमा जिला महासचिव श्री सुमित वैश, जिला उपाध्यक्ष साहदेव कश्यप, गुड्डू कश्यप, बामन मुचाकी, देवा मुचाकी, हुंगा पोडियामी, गंगा कवासी, हिड़मा कवासी, लच्छू मरकाम, रब्बा कवासी, महेंद्र कवासी एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह पद यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता के अधिकारों, आदिवासी अंचलों की समस्याओं, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की बदहाली, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत जनआंदोलन होगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस पद यात्रा के माध्यम से सीधे जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सामने लाएंगे और उन्हें केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस से अवगत कराएंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पद यात्रा के दौरान प्रत्येक गांव में रुककर जनसंवाद एवं बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा अधिक से अधिक लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।
कोंटा ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित यह बैठक पूर्णतः सफल रही और सभी उपस्थित साथियों ने एकजुट होकर “छत्तीसगढ़ बचाओ पद यात्रा” को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *