बेंगलुरु में डांस इंस्ट्रक्टर पत्नी को कुर्सी से बांधकर पीटा, फिर मार डाला, 3 साल पहले की थी लव मैरिज

कर्नाटक के बेंगलुरु से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां केंगरी के विश्वेश्वरैया लेआउट में बुधवार को 25 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है. मृतका की पहचान नव्याश्री के रूप में हुई है, जो फिल्म इंडस्ट्री में डांस इंस्ट्रक्टर के रूप में काम करती थीं. आरोप है कि उन्हें पहले कुर्सी में बांधकर प्रताड़ित किया गया फिर मार दिया गया. 

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से Thirthahalli के रहने वाले इस दंपति ने करीब 3 साल पहले लव मैरिज की थी. हालांकि, शादी में तनाव बढ़ने के कारण किरन ने नव्याश्री के चरित्र पर संदेह करना शुरू कर दिया, जिसको लेकर आए दिन झगड़े होते थे.

डीसीपी वेस्ट ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें ऐश्वर्या नामक एक महिला ने दी, जो अपने आप को नव्याश्री की दोस्त बताती हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि नव्याश्री ने तीन साल पहले किरन नाम के व्यक्ति से प्यार किया और शादी की थी. 

शिकायतकर्ता ने बताया कि नव्याश्री ने घटना वाले दिन उसे एक मैसेज भेजा था. जिसमें उसने उसे घर आने के लिए कहा. ऐश्वर्या जब उसके घर पहुंची तो नव्याश्री ने कहा कि वह अच्छा महसूस  नहीं कर रही है. उसे अपने पति से डर है. इसके बाद दोनों अनिल नामक एक शख्स से मिलने गए.

शिकायतकर्ता ऐश्वर्या ने बताया कि इस मुलाकात के बाद जब वे दोनों घर लौटीं तो फिर उसने बीयर पी ली. जिसके कारण वह गहरी नींद में सो गई. ऐश्वर्या ने बताया कि जब सुबह वह उठी तो उसने देखा कि नव्याश्री का शव पड़ा है. किसी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी.इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर शिकायत की.  

शिकायतकर्ता ने बताया कि नव्याश्री और उसके पति किरन के बीच आए दिन विवाद होता था. उसने संदेह जताया कि उसके पति ने ही उसकी हत्या की होगी. क्योंकि उसके पास घर की एक चाबी थी. पुलिस ने कहा कि मामले की किरन को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *