दिल्ली में झपटमार ने बीच सड़क चाकू से मार डाला, गर्लफ्रेंड का फोन बचाने की थी कोशिश

दिल्ली में बीच सड़क पर हत्या करने का मामला सामने आया है। करोलबाग में एक झपटमार ने एक व्यक्ति को चाकू घोंपकर मार डाला। यह घटना तब हुई जब एक युवक ने झपटमार से अपनी गर्लफ्रेंड का फोन बचाने की कोशिश की।

दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक झपटमार ने अपनी दोस्त का फोन छीनने से रोकने की कोशिश कर रहे 38 साल के एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात हुई, जब मुकेश झा नाम का व्यक्ति अपनी महिला मित्र के साथ एक रेस्तरां से खाना खाकर घर लौट रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें बृहस्पतिवार सुबह करोलबाग इलाके में नाईवाला चौक के पास चाकू मारने और फोन छीनने की घटना के बारे में सूचना मिली।’’

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि वे बीडनपुरा स्थित एक रेस्तरां से लौट रहे थे। अधिकारी ने कहा कि जब वे सतभ्रावां स्कूल के पास पहुंचे तो पास में खड़े तीन लोगों ने उसकी महिला मित्र के हाथ से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। मुकेश ने इसका विरोध किया। इस पर उनके बीच हाथापाई हो गई। आरोपियों में से एक ने मुकेश को चाकू मार दिया और मोबाइल फोन छीनकर तीनों लोग भाग गए।

मुकेश को सर गंगा राम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से नेपाल निवासी मुकेश और यहां पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन में किराए के मकान में रह रहा था। मृतक की मित्र के बयान को दर्ज करते हुए पुलिस ने करोलबाग पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *