दिल्ली में ऑटो चालक की हैवानियत; महिला के सिर पर ईंट से कई वार, सुबह खून से लथपथ मिली

पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार में लूटपाट की कोशिश में एक ऑटो-रिक्शा चालक ने 38 वर्षीय महिला के सिर पर ईंट से कई बार हमला किया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला पर पिछले हफ्ते शुक्रवार की रात को हमला किया गया था। यह घटना उस वक्त हुई जब वह दिवाली का गिफ्ट लेकर अपने घर लौट रही थी। वह अगली सुबह घायल हालत में खून से लथपथ पाई गई। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान रजनी देवी के रूप में हुई है। उसका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) सचिन शर्मा ने बताया कि पिछले शनिवार को मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ऑटो-रिक्शा चालक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें एक शख्स का फोन आया जिसने बताया कि पश्चिम विहार ईस्ट में खाली पड़ी जमीन पर एक महिला घायल और खून से लथपथ हालत में पड़ी है। इसके बाद तुरंत एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला को बेहोशी की हालत में पड़ा पाया। मौके पर पुलिस को खून से सनी एक ईंट भी मिली।

पुलिस टीम की ओर से महिला को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। बाद में हालत नाजुक देखते हुए उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि महिला की खोपड़ी में फ्रैक्चर है। उसके सिर में गहरी चोट है। उसकी हालत बेहद नाजुक है। हालांकि उसके बचने की संभावना अभी है। इस बीच, पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 109 (हत्या के प्रयास के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार तक महिला बयान देने की हालत में नहीं थी। वह सोमवार तक होश में आती फिर बेहोश हो जाती थी। उसने पुलिस को अपना आंशिक बयान दिया है। सुल्तानपुरी की रहने वाली महिला कीर्ति नगर में कपड़े प्रेस करके गुजारा करती है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे काम खत्म करने के बाद वह रमेश नगर से अपने घर के लिए ऑटो-रिक्शा लेकर निकली। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया- महिला ने कहा कि उसे उसके बाद कुछ भी याद नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *