छत्तीसगढ़ के रायपुर में महिला से गैंगरेप: आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर फार्म हाउस में दिया घटना को अंजाम

रायपुर। रायपुर के फार्म हाउस में 25 साल की शादीशुदा महिला से गैंगरेप हुआ है। महिला को उसके बॉयफ्रेंड के बर्थडे पार्टी में मिलवाकर पैचअप करवाने के बहाने फार्म हाउस ले जाया गया। वहां आरोपियों ने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर उसे पिला दी, जिससे महिला बेहोश हो गई।

धरसींवा थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान ने बताया कि महिला मूल रूप से महासमुंद जिले की रहने वाली है और वर्तमान में रायपुर में रहती है। महिला का उसके बॉयफ्रेंड के साथ विवाद के बाद ब्रेकअप हो गया था। इसके चलते युवक के दोस्त आशीष जोशी और रुपेंद्र साहू ने 27 अक्टूबर को उसे बॉयफ्रेंड से मिलवाने का झांसा दिया।

यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के कुंरा स्थित फार्म हाउस का है।

रेप के बाद महिला को वापस घर छोड़ा

महिला को धरसींवा के एक निजी फार्म हाउस पर शाम के समय लेकर गए। वहां मौजूद केयरटेकर से फार्महाउस ले लिया गया। आरोपियों ने महिला को कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दिया। जिससे महिला बेसुध हो गई। आरोपियों ने बेसुध हालत में उसके साथ गैंगरेप किया।

घटना के बाद महिला को आरोपियों में धमकी दी कि इस घटना के बारे में किसी को बताएगी तो उसे जान से मार देंगे। महिला डर गई। आरोपियों ने वापस महिला को उसके घर पर छोड़ दिया। घटना के करीब हफ्तेभर बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

दो बच्चों की मां है महिला

पुलिस से मिली जानकारी से मुताबिक, महिला शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। वो अपने परिवार के साथ रायपुर में रहती है। आरोपी आशीष जोशी श्याम नगर तेलीबांधा का रहने वाला है। वह मेडिकल दुकान में काम करता है।

एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

वहीं दूसरा आरोपी रूपेंद्र साहू कपसदा गांव धरसींवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वो रुपेंद्र किराना भंडार चलाता है। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी आशीष जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी रूपेंद्र साहू फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *