सावन का महीना चल रहा है जिसे पावन महीने के रूप में जाना जाता है। कहते हैं इस महीने में भगवान शिव की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। सावन में व्रत, पूजन, भजन, मंत्र जप, कांवड़ यात्रा और ध्यान करने के नियम किए जाते है। सावन में पूजा के दौरान कई चीजों को स्थापित करने का महत्व होता है इसमें अगर आप चांदी का नंदी घर में स्थापित करना चाह रहे है तो इसके नियम बताए गए है।

अगर आप सावन के महीने में चांदी का नंदी स्थापित करते है तो यह शुभ माना जाता है। चलिए जानते है घर में चांदी का नंदी स्थापित करने के नियम।
जानिए चांदी का नंदी स्थापित करने के नियम
यहां पर धर्म के अनुसार बताया गया है कि, सावन के महीने में आपको घर में चांदी के नंदी की स्थापना करनी चाहिए। अगर आप भगवान शिव के पावन महीने में नंदी की स्थापना करते है तो, आपको शुभ परिणाम मिलते है बस कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। नियमों की बात करें तो, शिव मंदिरों में भी नंदी महाराज मुख्य द्वार के बाहर विराजमान रहते हैं। इसी तरह घर के पूजा स्थल पर अगर आप नंदी जी की मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं तो शिवजी की मूर्ति या तस्वीर से थोड़ी दूरी बनाकर आपको मूर्ति रखनी चाहिए।
धर्म के अनुसार, बताया गया है कि, नंदी महाराज भगवान शिव के भक्त भी हैं और सवारी भी, ऐसे में अगर आप नंदी जी को शिव जी के समतुल्य स्थान देते हैं तो नंदी महाराज नाराज हो सकते हैं। इसलिए वे कुछ दूरी पर भगवान शिव के भक्त बनकर रहना पसंद करते है।
किस दिशा में करें स्थापित
यहां पर अगर आप अपने घर के मंदिर में चांदी के नंदी को स्थापित नहीं करना चाहते है तो, घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) दिशा में आप मूर्ति स्थापित कर सकते हैं। जहां पर नंदी महाराज की मूर्ति स्थापित हो उस स्थान को हमेशा स्वच्छ रखें और गंगाजल से उस स्थान को पवित्र करने के बाद ही मूर्ति को स्थापित करें।
जानिए नंदी महाराज की मूर्ति स्थापित करने के फायदे
अगर आपने घर में नियम के अनुसार, चांदी के नंदी की मूर्ति को स्थापित कर लिया है तो आपको इसके लाभ भी मिलेंगे।
1- यहां पर वास्तु के अनुसार, घर में नंदी जी की मूर्ति को स्थापित करने से घर का वास्तु सुधरता है। नंदी जी की स्थापना होने से भगवान शिव का आशीर्वाद भी आपको मिलता है।
2- घर में नंदी महाराज की मूर्ति स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
3- नंदी जी को श्रम, भक्ति और दृढ़ता का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए नंदी जी की मूर्ति घर में होने से ये गुण परिवार के लोगों में भी आने लगते हैं।
4- धर्म में बताया गया है कि, घर में नंदी जी की मूर्ति होने से आर्थिक परेशानियों से भी आपको छुटकारा प्राप्त होता है।