गर्मी के मौसम में खीरा देगा आपकी त्वचा को निखार और ताज़गी, ब्यूटी क्वीन शहनाज हुसैन से बताती हैं कैसे करें इस्तेमाल

गर्मियों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। इस मौसम में बढ़ती तापमान और हीटवेव का असर सेहत के साथ स्किन पर भी पड़ने लगती है। अगर बात स्किन की करें तो इस मौसम में खीरे के इस्तेमाल से दमकती एवं बेदाग़ त्वचा पा सकते है। गर्मियों में त्वचा को ठंडक और नमी देने के लिए खीरा एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है।

इसमें 96% तक पानी होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट करने और चमक बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। यह त्वचा संबंधी कई समस्याओं जैसे झुर्रियां, मुंहासे और डार्क सर्कल को कम करने में भी कारगर साबित होता है। आइए जानते हैं, कैसे खीरा आपकी त्वचा और बालों की सेहत के लिए फायदेमंद है।

खीरा त्वचा और बालों के लिए बड़ा फायदेमंद :

त्वचा को ताजगी और नमी प्रदान करता है

खीरा त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है और अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है।
यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और सनबर्न को कम करने में मदद करता है।

मुंहासों और झुर्रियों से बचाव

खीरे का रस त्वचा के रोमछिद्रों को साफ करता है और मुंहासों को कम करने में सहायक होता है।यह त्वचा की लोच बनाए रखता है, जिससे झुर्रियां और महीन रेखाएं कम होती हैं।

डार्क सर्कल और सूजन से राहत

खीरे को टुकड़ों में काटकर आंखों पर रखने से सूजन कम होती है और डार्क सर्कल में सुधार होता है। खीरे के रस को आइस ट्रे में डालकर क्यूब्स बना लें और आंखों के नीचे हल्के हाथों से रगड़ें, इससे ठंडक मिलेगी और सूजन घटेगी।

बालों के लिए फायदेमंद

खीरे के रस से सिर की मालिश करने से बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं।
यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है और रूखेपन को कम करता है।

इस तरह करें खीरे का इस्तेमाल :

फेस पैक

2 चम्मच खीरे के रस में एक चम्मच गुलाब जल और आधा चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *