राजधानी में धूमधाम से मनाया जा रहा है स्वतंत्रता दिवस

टीटी नगर स्टेडियम में ध्वजारोहण के बाद खेल संचालक डॉ रवि कुमार गुप्ता अन्य अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी व प्रशिक्षकों के साथ।

  1. टीटी नगर स्टेडियम में खेल संचालक डॉ़ रवि गुप्ता ने किया ध्वजारोहण
  2. छोटे तालाव पर आइकेसीए के पूर्व अध्यक्ष बीएस कुशावाहा ने ध्वजारोहण किया
  3. कलेक्टर कार्यलय कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने किया ध्वजारोहण

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में धूमधाम से 78 वां स्वंतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है, जगह जगह झंडा वंदन के समारोह आयोजित हो रहे है। पूरे शहर में उत्सव सा माहौली है। लोग अपने घरो में अपने वाहनों में तिरंगा लगाकर स्वतंत्रता दिवस को उत्सव की तरह बना रहे है। स्कूल, कॉलेज से लेकर शासकीय व निजी कार्यालयों में झंडा वंदन का कार्यक्रम आयोजित हुए है। राजधानी के खेल मैदानों पर भी तिरंगा झंडा लहरा रहा है।

टीटी नगर स्टेडियम में संचालक खेल एंव युवा कल्याण विभाग डॉ़. रवि कुमार गुप्ता ध्वजारोहण किया। इस मौके पर संयुक्त संचालक बीएस यादव, जिला खेल अधिकारी वाणी साहू, विकास खराड़कर, रूबिका दीवान, संजीव गुप्ता, क्षिप्रा श्रीवास्तव, सीइओ केके उपाध्याय मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *