WTC Points Table में भारत को लगा तगड़ा झटका, इंग्लैंड की टीम टॉप-2 में पहुंची

लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने 22 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में इंग्लैंड ने 2-1 से बढ़त बना ली है। वहीं इस जीत के साथ इंग्लैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट टेबल में भी फायदा हुआ है। इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत को हराकर इंग्लैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाई है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन में से दो मैच जीतकर 24 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जगह बना ली है। इंग्लैंड अब केवल ऑस्ट्रेलिया से पीछे है, जो अब तक खेले गए सभी मुकाबले जीतकर शीर्ष पर काबिज है। वहीं इस लिस्ट में भारत की टीम चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

WTC 2025-27 का अंक तालिका

टीममैचजीतहारटाईड्रॉअंकअंक प्रतिशत (%)
ऑस्ट्रेलिया2200024100
इंग्लैंड321002466.67
श्रीलंका210011666.67
भारत312001233.34
बांग्लादेश20101416.67
वेस्टइंडीज2020000
न्यूजीलैंड
पाकिस्तान
दक्षिण अफ्रीका

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

पहली दोनों पारियां बराबरी पर छूटीं। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 387 रन बनाए, जिसमें जो रूट का शतक और भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की पांच विकेट की अहम भूमिका रही। जवाब में भारत ने भी उतने ही रन बनाए। इस बार केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा, जबकि ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने अर्धशतक से ज़्यादा रन बनाकर भारत को बराबरी पर पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने तीन विकेट झटके।

तीसरी और चौथी पारी मैच के लिहाज से तेजी से बढ़ा। लॉर्ड्स की पिच भी कठिन हो गई। नई गेंद के खिलाफ खेलना मुश्किल हो गया। भारत ने इसका फायदा उठाते हुए इंग्लैंड को महज़ 192 रन पर समेट दिया। 193 रनों का लक्ष्य भारत के लिए कठिन नहीं दिख रहा था, लेकिन पांचवें दिन की शुरुआत ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। भारत ने 58/4 से दिन की शुरुआत की और पहले घंटे में ही बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने भारत के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया।

केएल राहुल, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी जैसे बल्लेबाज़ सस्ते में पवेलियन लौटे। रविंद्र जडेजा ने बुमराह और सिराज के साथ मिलकर उम्मीद जगाई, लेकिन रन बनाने की गति धीमी रही और भाग्य का सहारा भी ज़्यादा देर तक नहीं चला। अंततः सिराज की एक कमजोर डिफेंस पर गेंद स्टंप्स में जा लगी और भारत की पारी 22 रन पहले ही सिमट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *