ईरान के हमले में भारतीय की मौत, अमेरिकी तेल टैंकर बना आग का गोला; सुसाइड बोट से मारी टक्कर

ईरान ने एक अमेरिकी तेल टैंकर पर हमला किया है, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत की खबर है। पीटीआई के मुताबिक ईरान ने यह एक सुसाइड बोट की मदद से किया है। यह हमला इराक के पास हुआ। सेफसी विष्णु (Safesea Vishnu) नाम का यह तेल टैंकर खोर अल जुबैर पोर्ट जा रहा था। इसी दौरान इस पर हमला हुआ। यह इलाका इराक की ही जल सीमा में आता है। यह शायद पहला वाकया है, जब ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग में किसी भारतीय की मौत हुई है। कल एक भारतीय के दुबई में ड्रोन अटैक के चलते जख्मी होने की खबर भी आई थी।

तेल टैंकर पर हमले में मारे गए भारतीय का नाम अब तक सामने नहीं आया है। सूत्रों का कहना है कि इस तेल टैंकर में कुल 28 लोग सवार थे। एक भारतीय की मौत हो गई है। इसके अलावा 27 क्रू मेंबरों और अन्य कर्मचारियों को बसरा में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *