तुर्की एयरलाइन से संबंध नहीं तोड़ेगी इंडिगो एयरलाइन: सीईओ

नयी दिल्ली. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने आज कहा कि वह तुर्की की एयरलाइन के साथ लीज़िंग की व्यवस्था को अभी समाप्त नहीं करेगी लेकिन भारत की नियामक प्रणाली के अंतर्गत कोई ऐसे निर्देश मिले तो वह उस दिशा में जरूरत कदम उठाएगी।

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने यहां कंपनी के सालाना परिणामों के बारे में जानकारी साझा करने के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
इंडिगो द्वारा लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए तुर्की वाहक से लीज पर लिए गए बोइंग 777 और 787 के उपयोग किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *