गुवाहाटी पुलिस से मिली सूचना, बाल मजदूरी के लिए लाए जा रहे 7 बच्चे आजाद; 2 महिला तस्कर गिरफ्तार

बिहार में सात बच्चों को बाल मजदूरी से बचाया गया है। राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे सात बच्चों को रेलवे सुरक्षा बल ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अवध असम एक्सप्रेस से बरामद कर लिया। इस दौरान दो महिला मानव तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें शीला अंसारी और मोनिका जीतूंग शामिल है। दरअसल अवध असम एक्सप्रेस से दोनों महिला तस्कर बच्चों को लेकर जा रही थी। गुवाहाटी रेल पुलिस थाना के जरिए मानव तस्करी की जानकारी मिलते ही आ रेलवे सुरक्षा बल की टीम हरकत में आ गई।

प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेन के पहुंचते ही जनरल बोगी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान महिलाओं के साथ सातों बच्चे डरे सहमे दिखे। पूछताछ के बाद ट्रेन से उतारा गया। गिरफ्तार महिला तस्करों ने बताया कि दिल्ली के रेस्टोरेंट और घरों में काम करवाने के लिए बच्चों को ले जा रही थी। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों महिला तस्करों को रेल पुलिस थाना के हवाले कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *