अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लाखों वारकरियों संग किया ‘भक्ति योग’

पुणे: आज पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी के साथ कई दिग्गज नेता भी योग दिवस पर योग कर रहे है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पुणे में विश्व योग दिवस पर योग किया। इस अवसर पर मंत्री चंद्रकांत पाटिल, राज्य मंत्री माधुरी मिसाल, प्रो. सदानंद मोरे और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ‘वारकरी भक्ति योग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारी संस्कृती और परंपरा है। योग से कई रोगो से छुटकारा मिलता है। योग हमारे शरीर के साथ दिमाग को स्वस्थ रखता है। हमारी प्राचीन परंपरा को पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में योग दिन का प्रस्ताव रखा था। यह ऐसा एकमेव प्रस्ताव था जिसे सभी देशों ने अपना समर्थन दिया था। जिसके चलते आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, 21 तारीख को ही हमने बड़ा योग किया था(शिवसेना का दो गुटों में बंटना), वो मैराथन योग था’। उस योग की शुरुआत मुंबई से हुई और उसी की वजह से 21 जून को महाराष्ट्र में काफी बदलाव आया है, हम यहां विकास देख रहे हैं। हमारी सरकार लोगों के लिए काम कर रही है। देवेंद्र फडणवीस और मैं पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इस दिशा में काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *