1 रुपये में iPhone! ऐसे भ्रामक विज्ञापनों पर सरकार की नजर, हो सकता है एक्शन

भारत में जल्द ही फेस्टिव सीजन शुरू होने जा रहा है. इसको लेकर ई-कॉमर्स कंपनियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसमें Flipkart, Amazon जैसे नाम भी शामिल हैं. कुछ ऐसी सेल के दौरान कई ऑफर्स आदि भी मिलते हैं. कहीं एक रुपए में iPhone देने का ऑफर, तो कहीं सस्ती दरों पर दूसरे महंगी वस्तुओं पर ऑफर. 

ऐसे विज्ञापनों को देखकर कस्टमर बड़ी संख्या में इन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लॉगिन कर रहे हैं. वहीं कई उपभोक्ता ऐसे विज्ञापनों को भ्रामक कहकर सोशल मीडिया पर शिकायतें भी दर्ज कर रहा रहे हैं. ई-कॉमर्स पर आने वाले विज्ञापनों पर अब सरकार की भी नजर हैं. 

केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय की सचिव निधि खरे ने आज तक द्वारा इस मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, हमें इस तरह की शिकायतें मिली हैं. ई-कॉमर्स कंपनियां अविश्वसनीय दावे कर रही हैं. जब कस्टमर ऑर्डर करते हैं तब गलत तरीके से डिलीवरी चार्ज ऐड करने के साथ-साथ अचानक छूट खत्म हो जाने की बात कही जाती है. इन शिकायतों पर हमारी नजर है और इस पर एक्शन लेंगे.

कस्टमर अगर ई-कॉमर्स साइट पर इस तरह के भ्रामक विज्ञापन देखते हैं तो वह केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय के शिकायत पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

बहुत सी वेबसाइट हैं जहां महंगे और आकर्षक वस्तुओं के सामन को कम कीमत लिस्टेड किया जाता है. सामान को अलग-अलग नाम से फेस्टिव सीजन को देखते हुए बेचने की कोशिश की जा रही है.

सोशल मीडिया पर भी कुछ लोगों ने शिकायत की है कि कैसे ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 1 रुपये में iPhone बेचने का वादा किया जा रहा था लेकिन जब तक वह बुक करते तब तक उस प्रोडक्ट को सोल्ड आउट बता दिया जाता है.

अभी भी कई ई-कॉमर्स वेबसाइट पर एक गुना 99 रुपए जैसी संख्या देकर प्रोडक्ट बेचने की कोशिश की जा रही है, जिस पर सरकार के मंत्रालय की सचिव ने कहा है कि वह एक्शन लेंगी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *