IPL 2025 हुआ खत्म… अब टीम इंडिया 6 महीने में खेलेगी 9 सीरीज, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का समापन हो गया है। 18वें सीजन का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया। 3 जून को आईपीएल का यह सीजन खत्म हो गया। अब आईपीएल का सीजन खत्म होने के बाद भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट की तैयारी में जुट गए हैं। भारतीय टीम 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आईपीएल 2025 के बाद इंग्लैंड दौरे पर खेलते दिखेंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में भारत को इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके अलावा भारत को अगले 6 महीने में लगभग 9 सीरीज खेलनी है। जिसमें टेस्ट, वनडे और टी20 के मुकाबले भी शामिल हैं। आपको इस खबर में पता चलेगा कि भारतीय टीम कब और किस समय किसके साथ भिड़ेगी।

इंग्लैंड दौरे से होगा कार्यक्रम का आगाज

भारत का इंग्लैंड दौरा जो 20 जून से लेकर 4 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद भारतीय टीम को बांग्लादेश के दौरे पर जाना है। यहां भारतीय टीम 3 वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी या नहीं। इसके बाद एशिया कप खेला जाना है। एशिया कप के मुकाबले को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। इस टूर्नामेंट की तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

एशिया कप के बाद इन टीमों के साथ होगा भारत का मुकालबा

एशिया कप के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज टेस्ट टीम की मेजबानी करेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों का टेस्ट सीरीज खेला जाएगा। उसके बाद तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। उसके बाद भारतीय टेस्ट टीम नवंबर से दिसंबर तक साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेंगे। इस दौरान साउथ अफ्रीका की टीम 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

टीम इंडिया का आगामी शेड्यूल

डेट्ससीरीज/इवेंटमैच
20 जून से 4 अगस्तइंग्लैंड दौरा5 टेस्ट
17 से 31 अगस्तबांग्लादेश दौरा3 ODI और 3 T20I
डेट्स फाइनल नहींएशिया कपT20 फॉर्मेट
2 से 14 अक्टूबरवेस्टइंडीज की मेजबानी2 टेस्ट
19 अक्टूबर से 8 नवंबरऑस्ट्रेलिया दौरा3 वनडे और 5 T20I
14 नवंबर से 19 दिसंबरसाउथ अफ्रीका की मेजबानी2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 T20I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *