वॉर के बीच ईरान की चाल, नेतन्याहू के खिलाफ इजरायलियों को भड़का रहा

ईरान, इजरायल को निशाना बनाने के लिए इजरायल के लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहा है. लेकिन, इजरायल का कहना है कि वह ईरान को सफल नहीं होने देगा. इजरायल हमास और हिज्बुल्लाह के बाहरी खतरे और आतंकी हमलों के आंतरिक खतरे से भी लड़ रहा है. इस बीच इंडिया टुडे, आजतक लगातार ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए ताजा जानकारी दे रहा है. वॉर जोन में मौजूद हमारे संवाददाता गौरव सावंत ने इजरायल पुलिस के मुख्य प्रवक्ता से बात की. उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के आतंकवादी तेल अवीव और यरुशलम पर हमला करना चाहते थे. 3,000 से अधिक हमास आतंकवादियों ने जमीन, हवा और समुद्र से इजरायल पर हमला किया. 7 अक्टूबर को 59 पुलिसकर्मी मारे गए, जिनमें नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में 40 पुलिसकर्मी शामिल थे, जिन्होंने हमास द्वारा हमला किए गए 2,600 से अधिक लोगों की जान बचाई.


अगर पुलिसकर्मियों ने हमास के आतंकवादियों को नहीं रोका होता तो वे तेल अवीव और यरुशलम में आगे बढ़ना चाहते थे और इजरायल में हजारों लोगों को मारना चाहते थे. इजरायल पुलिस का कहना है कि हमास के खिलाफ युद्ध जारी है. हमास क्रिप्टो करेंसी का इस्तेमाल कर रहा है. इजरायल पुलिस ने कहा है कि हमास और हिज्बुल्लाह और इजरायली आबादी के एक हिस्से को भड़काने की कोशिश करने वालों से लड़ने में इजरायल पुलिस सबसे आगे है.

इजरायल और लेबनान में जंग जारी है. दोनों एक दूसरे पर लगातार ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. एक तरफ इजरायल की ओर से लेबनान पर बारूदों की बारिश की जा रही है. लेकिन दूसरी ओर हिज्बुल्लाह भी थम नहीं रहा है. मंगलवार देर रात भी हिज्बुल्लाह ने उत्तरी इजरायल के हाइफा इलाके में एक साथ दर्जनों रॉकेट दागे. वॉर जोन में मौजूद हमारे संवाददाता गौरव सावंत ने हिज्बुल्लाह के इन हमलों को कैमरे में कैद किया और ये भी दिखाया कि कैसे इजरायल के लोग इन हमलों से अपनी जान बचाते हैं.


गौरव सांवत भी उस वक्त कई लोगों के साथ सड़क पर मौजूद थे जब उन्हें सायरन की आवाज सुनाई दी. सायरन बजते ही लोग सुरक्षित बंकर की तरफ भागे. वहां लोग पहुंचे तो लोगों ने राहत की सांस ली. इन बंकरों में पहुंचकर सुरक्षित महसूस किया जा सकता है. वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है कि कैसे इजरायल के आयरन डोम हवा में ही हिज्बुल्लाह के रॉकेट को मार गिरा रहे थे.


इजरायल के हाइफा शहर में जमीन के तीन तल नीचे बने अंडरग्राउंड कमांड और कंट्रोल सेंटर से प्रशासन शहर की सुरक्षा पर नजर रखे हुए है. रॉकेट हमलों के बीच मेयर योना योहव ने आजतक को बताया कि हाइफा पूरी तरह सुरक्षित है. यह सेंटर 24/7 आपातकालीन कॉल्स और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करता है.

ये अंडरग्राउंड सेंटर शहर का दिल है, जहां से प्रशासन को 11 लाख लोगों वाले इस शहर की हर पल की जानकारी मिलती रहती है. इस केंद्र में किसी भी आपात स्थिति, संदिग्ध गतिविधियों, रॉकेट हमलों और अन्य घटनाओं की पूरी रिपोर्ट तुरंत तैयार की जाती है. युद्ध के इस माहौल में जब इजरायल कई मोर्चों पर ईरान, हिज़्बुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहा है, यह सेंटर शहर की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *