इजरायल की IDF (Israeli Defence Force) ने लेबनान के बेरूत में रह रहे लोगों को वीडियो जारी करके चेतावनी जारी की है कि वो हिज्बुल्लाह की संपत्तियों से दूर रहे हैं. दाहिये इलाके को खाली कर दें. क्योंकि इजरायल हिज्बुल्लाह के सभी टारगेट्स, हथियार डिपो और लोगों पर प्रेसाइस अटैक करेगा.
IDF ने कहा कि बेरूत के दाहिये इलाके के लोग सुरक्षित जगहों पर चले जाएं. हिज्बुल्लाह की संपत्तियों और फैसिलिटी से दूर रहें. हम लगातार हिज्बुल्लाह टारगेट्स पर सटीक हमला करेंगे. हिज्बुल्लाह ने जानबूझकर आम लोगों के घरों के बीच हथियार डिपो बनाए हैं. हम उन्हें खत्म करेंगे, तो इससे लेबनानी लोगों की जान को खतरा है. हमारी जंग हिज्बुल्लाह से है, लेबनान के लोगों से नहीं.
इजरायली डिफेंस फोर्स के एक अधिकारी ने वीडियो में कहा कि ऐसी संपत्तियों से कम से कम 500 मीटर दूर चले जाएं. बेरूत के दक्षिणी इलाके में रहने वाले लोगों को लिए स्पष्ट चेतावनी है कि Burj Al-Barajneh इलाके के लोग अल-अमीर स्कूल के सामने की इमारत से दूर चल जाए.
IDF ने चेतावनी दी है कि इसके अलावा Burj Al-Barajneh इलाके रॉनी कैफे और उसके बगल की इमारतों के लोग कहीं दूर चले जाएं. बेरूत के हदत इलाके में अल-बयान स्कूल और उसके पास की इमारतों के लोग दूर चले जाएं. क्योंकि इन जगहों पर इजरायल किसी भी वक्त हमला कर सकता है.
इस बीच इजरायल ने सैकड़ों टैंक और आर्मर्ड व्हीकल्स को लेबनानी सीमा के पास तैनात कर दिया है. डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि इजरायल बहुत जल्द किसी भी समय लेबनान पर हमला कर सकता है. यानी जमीनी जंग की शुरूआत हो सकती है. इजरायल के उत्तर में लेबनान का दक्षिणी हिस्सा मौजूद है.
हिज्बुल्लाह के लड़ाके सबसे ज्यादा हमले अपने इसी गढ़ से करते हैं. लेबनान में हाल ही में इजरायल ने कोवर्ट ऑपरेशन करके दुनिया को हैरान कर दिया था. ये कोवर्ट ऑपरेशन पेजर और वॉकी-टॉकी के धमाके थे. इजरायली रक्षामंत्री योआव गैलेंट ने भी इस बात का खुलासा कर दिया है कि उनका देश संभावित ग्राउंड अटैक के लिए तैयार है.
इसका मतलब ये है कि इजरायल किसी भी समय जमीनी जंग की शुरूआत कर सकता है. गाजा पट्टी में जिस तरह घुसकर हमास को खत्म किया. ठीक उसी तरह लेबनान में घुसकर हिज्बुल्लाह का खात्मा कर सकता है. हाल ही में रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हालेवी से कहा है कि हिज्बुल्लाह के खिलाफ हमले करते रहो.