सफल होने के लिए ये 6 बातें जाननी है जरूरी, पढ़ें आचार्य चाणक्य के विचार

आज हर कोई सफल होना चाहता है। इसके लिए वह दिन रात मेहनत करता है। सफलता पाने में एक बड़ी चीज मददगार साबित होती है, वो है सही मार्गदर्शन। कहते हैं कि अगर सही मार्गदर्शन यानी दिशा मिल जाए, तो उस व्यक्ति को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसे में आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के जरिए कई ऐसी बातें बताई हैं, जिनका अनुसरण किया जाए, तो व्यक्ति सफल हो जाता है। उन्होंने अपने एक श्लोक में बताया है कि सफलता पाने के लिए किन 6 बातों का ध्यान रखना चाहिए।

श्लोक
क: काल: कानि मित्राणि को देश: कौ व्ययागमौ। कस्याऽडं का च मे शक्तिरिति चिन्त्यं मुहुर्मुंहु:।।

6 सवालों के उत्तर जानना है जरूरी
इस श्लोक में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि वही व्यक्ति समझदार और सफल है, जिसे कुछ सवालों के जवाब हमेशा मालूम रहते है।

– समय कैसा है? (अभी यानी वर्तमान क्या करने का सही समय है)
– मेरे सच्चे मित्र कौन हैं?
– मैं किस स्थान या परिस्थिति में हूं?
– मेरी आय और खर्च कितना है?
– मैं किसके सहारे या अधीन हूं?
– मेरी अपनी शक्ति या क्षमता कितनी है?

अर्थ
इसका मतलब है कि जीवन में सही निर्णय लेने के लिए व्यक्ति को हमेशा अपनी परिस्थिति, समय, साथी, धन और अपनी क्षमता को समझकर ही कोई काम करना चाहिए। जो व्यक्ति इन बातों पर विचार करता है, वही समझदारी से आगे बढ़ता है।

चाणक्य के अन्य अनमोल विचार

1. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धरती जिस इंसान का पुत्र उसके वश में हो, स्री आज्ञाकारिणी हो ओर जो स्वयं की धन-संपत्ति से संतुष्ट है, उसके लिए यहीं स्वर्ग है।
2. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी भी कार्य का चयन करने के लिए सबसे जरूरी है दिमाग का इस्तेमाल करना। सही समय पर सही निर्णय ही सफलता की कुंजी है।
3. चाणक्य कहते हैं कि अगर आप सफल होना चाहते हैं, तो अपने रहस्यों को कभी भी किसी के साथ साझा न करें। वरना आपकी ये आदत आपको बर्बाद कर सकती है।
4. आचार्य चाणक्य के मुताबिक व्यक्ति के जीवन में स्थिरता लाता है और यह सही मार्ग पर चलने और अपने कामों को नियमितता बनाए रखने में मदद करता है।
5. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि लक्ष्य तक पहुंचने का सबसे आसान तरीका है सही रणनीति और योजना।


6. वो कहते हैं कि व्यक्ति को सफलता तभी प्राप्त होती है जब वो एकाग्रता और सतर्कता के साथ हर कार्य को करता है। इसलिए नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने भी शिक्षा दी है कि सफल होने के लिए व्यक्ति को पग-पग पर सतर्क रहना चाहिए और हर कार्य को एकाग्रता के साथ करना चाहिए।
7. चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा अपनी क्षमताओं का सही आकलन करना चाहिए। वे कहते हैं कि वही व्यक्ति सफल होता है जिसे पता है कि वह क्या कर सकता है और उसकी सीमाएं क्या हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *