विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को लोकसभा में जानकारी दी कि भारत-चीन के संबंधों में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि हालिया सैन्य और कूटनीतिक बातचीत के जरिए सीमा विवाद सुलझाए गए हैं, जिसमें अक्टूबर में हुई नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ गश्त समझौता शामिल है। जयशंकर ने सदन को बताया कि 2020 से जब सीमा क्षेत्रों में चीनी गतिविधियों के कारण शांति भंग हुई थी तब से भारत-चीन संबंध सामान्य नहीं रहे हैं। उन्होंने भारतीय सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोविड महामारी और लॉजिस्टिक चुनौतियों के बावजूद हमारी सेनाओं ने चीनी सैनिकों का तेजी से मुकाबला किया।