पंडरी-मोवा में जाम, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

रायपुर. रायपुर स्थित मोवा अंडरब्रिज पर आज सुबह से ही लंबा जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक किलामीटर दूर तक लंबी कतारे लगी हुई है। जिससे सैकड़ों लोग जाम में फंस गए हैं। मोवा ओवर ब्रिज बंद होने की वजह से राहगिरों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, मोवा ओवरब्रिज का फ्लाइओवर का वजन अधिक बढ़ गया है। जिस वजह से मिलिंग मशीन से पीडब्ल्यूडी कि डामर की परतें उखाड़कर इसकी नए सिरे से डामरीकरण की जा रही है। काम आज से शुरू हो चुका है। जिसके चलते ओवर ब्रिज को आज से 8 तारीख तक बंद कर दिया गया है। जिसके चलते लोग अंडर ब्रिज से आना जाना कर रहे हैं। लेकिन अंडर ब्रिज चौड़ाई कम होने की वजह से यहां लंबी जाम लग गई है।

ऐसे में पंडरी,मोवा,सद्दू की तरफ से आने वाली गाड़ियों को अंडर ब्रिज और देवेंद्र नगर मंडी गेट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने कलेक्टर से अनुमति ली है। PWD विभाग ने ओवरब्रिज की मरमत के लिए 81 लाख का टेंडर जारी किया है। डामर की परत उखाड़ने का काम आज से शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *