जदयू नेता सुमरिक यादव हत्याकांड, RJD विधायक रंजीत यादव का भाई विवेक अरेस्ट, STF ने पटना में पकड़ा

जदयू नेता सुमरिक यादव हत्याकांड के अहम आरोपी को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ ने इस हत्याकांड के आरोपी विवेक यादव को पटना से गिरफ्तार किया है। विवेक यादव अतरी के पूर्व विधायक राजेंद्र यादव का बेटा और मौजूदा RJD विधायक रंजीत यादव का भाई है। आपको बता दें कि वर्ष 2013 में जदयू नेता सुमिरक यादव की हत्या बथानी बाजार में लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *