5 लाख के इनामी नक्सली सहित 5 नक्सली गिरफ्तार, सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई

5 लाख के इनामी नक्सली के साथ 5 नक्सली गिरफ्तार, सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. जहाँ जगरगुंडा थाना क्षेत्र से 1 महिला सहित 5 नक्सलियों को गिरफतार किया गया है, इन नकसलियों के पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद किये गए है. इनमें से एक नक्सली पर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है.मिली जानकारी के मुताबिक, इनामी नक्सली गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) क्षेत्र में सक्रिय था और सभी गिरफ्तार नक्सली जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं. सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में जिला बल, डीआरजी और 165 वाहिनी सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *