भानुप्रतापपुर में घर वापसी की खुशियां! 2 गांवों के 5 परिवारों ने फिर से अपनाया अपना धर्म

कांकेर । जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच घर वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। आमाबेड़ा क्षेत्र के भरीटोला और पुफगांव के पांच परिवारों ने ईसाई धर्म छोड़कर पुनः हिंदू धर्म में वापसी की है। सभी परिवारों ने शीतला मंदिर पहुंचकर हिंदू रीति-रिवाज से पूजा-पाठ कर घर वापसी की। इस दौरान हिंदू समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार, आमाबेड़ा क्षेत्र के चिखली गांव के कुछ लोगों ने पूर्व में हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था। लंबे समय तक ईसाई धर्म में रहने के बाद अब इन परिवारों ने मूल धर्म में लौटने का निर्णय लिया। समाज के प्रमुखों की मौजूदगी में धार्मिक विधि-विधान के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

गौरतलब है कि इससे पहले भी भानुप्रतापपुर में दो दिन पूर्व धर्म परिवर्तन कर चुके 19 लोगों ने हिंदू धर्म में घर वापसी की थी। उस अवसर पर भी शीतला मंदिर में पूजा-पाठ कर विधिवत रूप से घर वापसी कराई गई थी और हिंदू समाज द्वारा सभी का स्वागत किया गया था।

क्षेत्र में लगातार हो रही घर वापसी की घटनाओं के बाद यह मुद्दा चर्चा में बना हुआ है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *