कमला पसंद राजश्री पान मसाला के मालिक की पुत्रवधू का लटका मिला शव, कमरे से बरामद हुआ सुसाइड नोट

कमला पसंद पान मसाला और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर के परिवार में बड़ी खबर सामने आई है। उनकी बहू, दीप्ति चौरसिया (उम्र 40 वर्ष), की संदिग्ध लाश मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर दीप्ति ने अपनी जान दे दी। पुलिस को दीप्ति का अंतिम नोट भी मिला है, जिसे जांच में लिया जा रहा है।

दीप्ति चौरसिया का अपने पति हरप्रीत चौरसिया के साथ विवाद चल रहा था। दोनों की शादी 2010 में हुई थी और उनका 14 साल का एक बेटा है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दीप्ति ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के बयानों को दर्ज किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, दीप्ति चौरसिया के सुसाइड नोट में प्यार और भरोसे को लेकर भावनात्मक बातें लिखी हुई थीं। नोट में उसने लिखा कि अगर किसी रिश्ते में प्यार और भरोसा नहीं है, तो उस रिश्ते में रहने और जीने का क्या मतलब है। शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दीप्ति किसी मानसिक तनाव या अन्य परेशानी से जूझ रही थीं या नहीं।

सूत्रों के अनुसार, दीप्ति चौरसिया के अंतिम नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया की शादी साल 2010 में दीप्ति से हुई थी और दोनों का एक 14 साल का बेटा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम दीप्ति का शव चुनरी से लटका हुआ मिला।

आखिरी नोट में लिखी प्यार-भरोसे की बातें

सूत्रों के अनुसार, दीप्ति चौरसिया के अंतिम नोट में प्यार और भरोसे को लेकर भावनात्मक बातें लिखी गई थीं। नोट में लिखा गया है कि अगर किसी रिश्ते में प्यार और भरोसा नहीं है, तो उस रिश्ते में रहने और जीवन जीने का क्या मतलब है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *