कंगना रनौत को हाई कोर्ट से झटका: बुजुर्ग महिला पर विवादित पोस्ट को लेकर मामला दर्ज

बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। किसान आंदोलन में एक बुजुर्ग महिला पर पैसे लेकर विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप लगाने पर पीड़ित महिला महिंदर कौर ने कंगना के खिलाफ बठिंडा कोर्ट में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। कंगना ने इस शिकायत को रद्द करने के लिए पंजाब एंव हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस त्रिभुवन दहिया की एकल पीठ ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया कंगना रनौत के खिलाफ धारा 499 और 500 आईपीसी के तहत अभियोग बनता है और जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी समन आदेश विधि सम्मत है। हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद अब साल 2021 से रुके हुए इस मामले का ट्रायल अब फिर से शुरू होगा। मामला बठिंडा जिला अदालत में ही जारी रह सकता है। अब कंगना के पास कंगना के पास सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प बचा है।

‘100 रुपये में उपलब्ध’

यह मामला साल 2021 का है, जब कंगना ने किसान आंदोलन में शामिल बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला किसान महिंदर कौर को 100-100 रुपए लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला बताते हुए ट्वीट किया था। कंगना ने लिखा था कि उन्होंने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘हा हा हा यह वही दादी हैं जो टाइम मैगजीन में सबसे प्रभावशाली भारतीय के तौर पर आई थीं और यह 100 रुपये में उपलब्ध हैं।” महिंदर कौर ने कंगना के ट्वीट के बाद 4 जनवरी 2021 को मानहानि का केस दायर किया था। 13 महीने सुनवाई चलने के बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया था। इसके बाद कंगना ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में राहत की याचिका दायर की थी, जो आज खारिज हो गई है।

इसी के गुस्से में महिला कॉन्स्टेबल ने कंगना को जड़ा था थप्पड़

मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना को 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया था। महिला कर्मचारी ने थप्पड़ मारने का कारण भी बताया था। उसने बताया था कि कंगना ने महिला किसानों को 100-100 रुपए लेकर धरने पर बैठने वाली कहा था। जब उसने यह बयान दिया तो मेरी मां भी वहां बैठी थी। इस घटना के बाद उसे नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया था और पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *