कन्नौज: प्रेमी के साथ फरार हुई 7 बच्चों की मां, रोते-बिलखते थाने पहुंचे मासूम, पुलिस से लगाई खोजने की गुहार

पूरा मामला कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. यहां का रहने वाला 40 वर्षीय एक शख्स बाहर रहकर नौकरी करता है. उसकी पत्नी अपने 7 बच्चों के साथ गांव में ही रह रही थी. बताया जा रहा है कि इसी दौरान पत्नी का प्रेम प्रसंग गांव के किसी युवक के साथ हो गया. 

बीते दिन पत्नी मौका पाकर अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई. जब महिला घर नहीं लौटी तो बच्चे परेशान हो गए और उन्होंने मामले की जानकारी अपनी बुआ को दी. जिस पर बुआ सभी बच्चों को लेकर गुरसहायगंज कोतवाली पहुंची. जहां बच्चों ने पुलिस से मां को तलाशने की गुहार लगाई. महिला के सबसे बड़े बेटे की उम्र 13 वर्ष और सबसे छोटी बेटी 2 साल की बताई जा रही है. 

उधर, खबर मिलते ही फरार हुई महिला का पति भी गांव वापस आ गया. मामले में उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए शिकायत दर्ज कराई है. पति ने गांव की ही एक अन्य महिला पर पत्नी को फरार कराने में सहयोग करने का आरोप लगाया है. फिलहाल, पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेते हुए परिजनों से महिला को जल्द खोजने की बात कही है. 

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत सही नहीं है. पति रोजगार के सिलसिले में शहर से बाहर गया हुआ था. इसी दौरान पत्नी के अन्य युवक से संबंध बन गए. बीते दिन मौका पाकर दोनों फरार हो गए. इधर, महिला के सबसे बड़े 13 वर्षीय बेटे से लेकर 2 वर्षीय बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *