कपिल शर्मा की कमाई का खुलासा, एक एपिसोड के लिए लेते हैं मोटी रकम

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर अपने सुपरहिट शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर लौट आए हैं। इस बार शो की ओपनिंग सलमान खान के साथ हुई, जिन्होंने पहले एपिसोड में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। शो में सलमान ने अपनी जिंदगी के कई दिलचस्प किस्से शेयर किए और कपिल के साथ जमकर मस्ती भी की। शो में इस बार सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आ रहे हैं, जिससे दर्शकों को डबल डोज़ कॉमेडी मिल रही है।

अब बात करें कपिल शर्मा की फीस की, तो ये जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के हर एपिसोड के लिए करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। यही नहीं, पहले और दूसरे सीजन में भी उनकी फीस इतनी ही थी। हर सीजन में करीब 13 एपिसोड होते हैं, यानी एक सीजन से कपिल की कमाई लगभग 65 करोड़ रुपये होती है। अगर तीनों सीजन जोड़ लें तो कपिल अब तक इस शो से करीब 195 करोड़ रुपये कमा चुके हैं। ये आंकड़े कपिल को भारत के सबसे महंगे और पॉपुलर कॉमेडियन में शामिल कर देते हैं।

कपिल शर्मा का सफर भी कम दिलचस्प नहीं रहा। उन्होंने 2007 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीतकर इंडस्ट्री में कदम रखा था और उसके बाद ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’, ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे हिट शोज़ से हर घर का नाम बन गए। टीवी के अलावा कपिल ने ‘किस किसको प्यार करूं’ जैसी फिल्मों में भी काम किया और अपनी आवाज एनिमेटेड फिल्मों को भी दी।

आज कपिल शर्मा सिर्फ एक कॉमेडियन नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुके हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग, आम आदमी से जुड़ी बातें और अनोखे अंदाज ने उन्हें करोड़ों लोगों का फेवरेट बना दिया है। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन के साथ कपिल एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि जब बात हंसी की हो, तो उनसे बड़ा कोई नाम नहीं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *