करीना कपूर का फेविकोल गाने पर डांस, लोगों ने की तारीफ और ट्रोल भी किया

करीना कपूर का एक रीसेंट वीडियो वायरल है जिस पर उन्हें नेगेटिव कमेंट्स मिल रहे हैं। यह वीडियो यूके में हुए एक इवेंट का है। जूलरी ब्रैंड के इवेंट में करीना ने मनीष मल्होत्रा की साड़ी पहनी है और स्टेज पर दबंग के गाने ‘फेविकोल से’ पर डांस कर रही हैं। लोग लिख रहे हैं कि करीना को डांस के लिए कोई और गाना चुन लेना चाहिए था ये भद्दा लग रहा है।

लोगों को नहीं जंचा डांस

करीना कपूर का ये वीडियो Reddit पर पोस्ट किया गया है। इवेंट में करीना दबंग 2 के गाने ‘मेरे फोटो को सीने से यार’ पर अकेली डांस करती दिख रही हैं। उनके चारों तरफ कई लोग खड़े तालियां बजा रहे हैं। पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया है कि करीना को ऐसा करने के लिए जरूर काफी पैसा मिला होगा। एक यूजर ने लिखा है, ‘उनका उत्साह पे चेक के बराबर दिख रहा है। जरूर तगड़ा पैसा मिला होगा। इस पर किसी ने लिखा है, अमीर लोग पैसे को मना नहीं करते। ऑफर काफी अच्छा रहा होगा क्योंकि ये सॉलिड बिजनस है।’ एक ने लिखा है, बेचारी करीना ये परफॉर्म करने में काफी बेढंगी लग रही है क्योंकि पैसा ले लिया है, पीछे ताली बजाने वाली भी उतना ही अजीब महसूस कर रहे हैं। एक ने कमेंट किया है, ‘मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है।’

लोग बोले गाना गलत चुना

कुछ लोगों को करीना के गाने का सिलेक्शन ठीक नहीं लगा। एक ने लिखा है, दर्शक किसी और गाने की डिमांड कर सकते थे। कई सारे ग्रेसफुल गाने हैं। एक ने सजेशन दिया है कि छम्मक छल्लो पर हो सकता था। एक ने लिखा है, वह बोले चूड़ियां पर डांस कर सकती थी, इस पर क्यों किया। किसी ने जवाब दिया है कि ये फैन रिक्वेस्ट थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *