तैमूर के नाम पर हुए बवाल पर करीना ने याद की दादा राज कपूर की सीख,

करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर के जन्म के बाद उनके नाम पर काफी बवाल हो चुका है। करीना और सैफ अब भी वो मैटर याद कर लेते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें करीना बता रही हैं कि उस वक्त जो हुआ तैमूर को अंदाजा भी नहीं होगा। बाद में उसे लोगों का प्यार भी मिला। करीना ने बताया कि उन्होंने अपने दादाजी राज कपूर की बात गांठ बांध रखी है कि अगर सुपरस्टार बनना है तो ये सब झेलना होगा।

करीना कपूर का एक वीडियो मिस मालिनी शोजबिज पर शेयर किया गया है। इसमें वह तैमूर वाले बवाल और राज कपूर की सीख पर बात करती दिख रही हैं। करीना ने बताया कि उनके दादाजी ने कहा था कि सुपरस्टार बनना है तो ये सब बर्दाश्त करना होगा वर्ना यह जगह उनके लिए नहीं है। राज कपूर ने कहा था कि दिल पत्थर का बना होगा। तैमूर के नाम पर हुए बवाल पर बोलीं, ‘बेशक मुझे फर्क पड़ रहा था कि लोग उसके नाम के बारे में बात कर रहे हैं। उसे तो शायद पता भी नहीं होगा कि इतना बखेड़ा खड़ा हुआ था और अब हर कोई ऐसे करता है कि …ठीक है जो भी है।

करीना आगे बोलीं, लेकिन उसे बहुत प्यार भी मिला क्योंकि लोगों को उसमें इंट्रेस्ट था। मुझे ऐसा लगता था कि क्यों? आप तो उसे जानते भी नहीं, वह इतना छोटा है। इसलिए मुझे लगता है कि अब वह धीरे-धीरे समझेगा और इस पूरे कल्चर को समझ रहा है कि लोग क्यों उसके पीछे जाते या फोटोज खींचते हैं।’

करीना बोलीं, लेकिन मैं उसे याद दिलाती रहती हूं कि कुछ करना जरूरी है, तुम्हारे पेरेंट्स ने भी कुछ किया है। इसलिए उसे धीरे-धीरे समझ आ गया है। करीना ने बताया कि सारे बवाल के दौरान सैफ रिलैक्स थे। उन्होंने यह भी बताया कि वह बहुत सी चीजें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं पर सब कुछ नहीं करतीं क्योंकि जो कुछ हुआ उस वजह से वह थोड़ी सावधान रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *