हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन दान, स्नान और पूजा-पाठ को बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन किया गया दान अक्षय पुण्य प्रदान करता है। इससे सभी पापों का नाश होता है।
इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025 दिन बुधवार को मनाई जा रही है। इस दिन किया गया दान ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का माध्यम है। इसको जीवन में धन, स्वास्थ्य और सौभाग्य का भी कारक माना गया है।
आइए जानते हैं कौन-सी राशि के जातकों को किस वस्तु का दान करना शुभ रहेगा…
मेष राशि
लाल वस्त्र, मसूर दाल, शहद या लाल फल का दान करें। इससे साहस और संपत्ति बढ़ेगी, साथ ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
वृषभ राशि
सफेद मिठाई, चावल, घी और दही का दान शुभ रहेगा। इससे भौतिक सुख और समृद्धि बढ़ेगी।
मिथुन राशि
हरी मूंग दाल, हरी सब्जियां, हरे वस्त्र या स्टेशनरी दान करें। इससे व्यापार में तरक्की और करियर में उन्नति मिलेगी।
कर्क राशि
सफेद मिठाई, चांदी, चीनी या जल का दान करें। इससे मानसिक शांति और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
सिंह राशि
तांबा, गुड़, नारंगी वस्त्र और लाल फूल का दान करें। इससे मान-सम्मान बढ़ेगा और ग्रह बाधाएं दूर होंगी।
कन्या राशि
गरीबों में हरे वस्त्र और मूंग दाल का दान करें। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत मिलेगी।
तुला राशि
सफेद वस्त्र, इत्र, चावल और घी का दान करें। इससे धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
गुड़, मसूर दाल, लाल फल या धन का दान करें। इससे रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
धनु राशि
चना दाल, केला, पीला वस्त्र और केसर का दान करें। इससे संतान की उन्नति और परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी।
मकर राशि
तिल, सरसों तेल, उड़द दाल और कंबल का दान करें। इससे शनि दोष कम होगा और कार्य में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि
काला कंबल, तिल, उड़द दाल या जूते-चप्पल दान करें। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।
मीन राशि
जरूरतमंदों को भोजन कराएं। इससे लक्ष्मी कृपा और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी।