काव्या मारन की दरियादिली, IPL 2025 सस्पेंड होते ही लिया ये बड़ा फैसला, जीता फैंस का दिल

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया है। बीसीसीआई के इस फैसले के बाद आगे होने वाले सभी मैचों को स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड के इस फैसले के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने एक बड़ा ऐलान किया है जिसे जानकर आप के फैन हो जाएंगे।

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मैच 10 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाला था। लेकिन टूर्नामेंट सस्पेंड होने से अब ये मैच नहीं होगा। ऐसे में काव्या ने इस मैच के लिए बिके टिकट के पैसों को दर्शकों को पूरा रिफंड करने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।

SRH ने किया भारतीय सेना को सलाम

8 मई को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों में ड्रोन हमला करने की कोशिश की। इसके बाद आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने तुरंत एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी। इस इमरजेंसी मीटिंग में सभी फ्रेंचाइजी के मालिकों से बातचीत करने के बाद लीग को 9 मई से 1 हफ्ते तक रोकने का फैसला किया गया है। उसके बाद SRH ने 10 मई को होने वाले मैच के टिकट का पैसा वापस करने का ऐलान किया। फ्रेंचाइजी ने कहा,”मौजूदा स्थिति के मद्देनजर IPL 2025 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। टिकट रिफंड की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।” एसआरएच के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर लोग फ्रेंचाइजी और काव्या मारन की तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा एसआरएच ने भारतीय सेना की बहादुरी और पराक्रम को सलाम करते हुए भी एक इमोशनल पोस्ट किया। एसआरएच ने अपने पोस्ट में कहा, “हम अपने नायकों का सम्मान करते हैं, गर्व से एकजुट हैं, और हम भारतीय सशस्त्र बलों के अटूट समर्पण को सलाम करते हैं। जय हिंद।”

पैट कमिंस की कप्तानी वाली SRH के लिए आईपीएल 2025 कुछ खास नहीं रहा। इस सीजन में उसने 11 मुकाबले खेल चुकेहैं जिसमें उसे सिर्फ 3 मैचों में ही जीत नसीब हुई, जबकि 7 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। अपने इस खराब प्रदर्शन के चलते वह 7 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, अगर वह KKR समेत बचे हुए सभी 3 मैच जीतकर भी अगले राउंड में नहीं जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *