गुरुवार को को भारतीय जनता पार्टी के के तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। ब्रह्म सिंह तंवर को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का पटका पहनाकर तंवर का स्वागत किया। ब्रह्म सिंह तंवर 2020 में छतरपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन दूसरे नंबर पर रहे थे। अब उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
ब्रह्म सिंह तंवर बीजेपी के टिकट पर तीन बार विधायक रह चुके हैं। साल 1993 और 1998 में हुए चुनावों में उन्होंने दिल्ली की महरौली सीट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2013 में हुए चुनावों में तंवर ने छतरपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के ही टिकट पर जीत दर्ज की थी। साल 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में भी तंवर ने बीजेपी के टिकट पर छतरपुर से चुनाव लड़ा था। तब वो दूसरे नंबर पर रहे थे।
बीजेपी के टिकट पर तीन बार विधायक बनने के अलावा तंवर तीन बार निगम पार्षद भी रह चुके हैं। तंवर दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। साल 1975 में आपातकाल के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इसके बाद 1977 में निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़ा था। इन चुनावों में उन्हें जीत मिली थी। साल 1980 में भाजपा की स्थापना के बाद से ही वो पार्टी से जुड़े रहे थे। अब तंवर ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है।
इससे पहले दिल्ली की छतरपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह तंवर ने भाजपा का दामन थाम लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा आगामी चुनावों में करतार सिंह तंवर को छतरपुर सीट से मैदान में उतार सकती है और आम आदमी पार्टी की तरफ से ब्रह्म सिंह तंवर उम्मीदवार हो सकते हैं।