हावड़ा एक्सप्रेस से दो साल की बच्ची का अपहरण, सीसीटीवी में कैद साथ ले जाती बुर्का पहनी महिला

हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार रात सफर कर रहे दंपति की दो साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। ट्रेन के जगाधरी स्टेशन पहुंचने पर बच्ची के गायब होने का पता लगा। जीआरपी ने रातभर बच्ची को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं लगा। शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया। यूपी के बिजनौर के धामपुर के भट्ठा निवासी नेहा खातून और आरून खान परिवार के साथ पंजाब के जिला मलेर कोटला के अहमदगढ़ क्षेत्र में फूलों का काम करते हैं। परिवार में दो साल की बेटी नायरा है। गुरुवार को परिवार नूरपुर शादी में आया था। वहां से हावड़ा एक्सप्रेस से लौट रहा था।

जनरल कोच में सीट न मिली तो वह रिजर्वेशन कोच में सवार हो गए। ट्रेन जगाधरी स्टेशन पहुंची तो परिजनों की आंख खुली। बच्ची को पास नहीं देख हड़कंप मच गया। जगाधरी जीआरपी ने सहारनपुर जीआरपी से संपर्क किया और दंपति सहारनपुर स्टेशन पहुंचा। सीसीटीवी खंगाले तो बुर्का पहने महिला,बच्ची को ले जाते दिखी। फुटेज में महिला का चेहरा नहीं दिख रहा है। मां ने बेटी को कपड़ों से पहचाना।

हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन से बच्ची के अपहरण के बाद से स्टेशन पर खलबली मची रही। जीआरपी ने रातभर बच्ची को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जीआरपी और आरपीएफ ने सीसीटीवी खंगाले तो उसमें एक महिला बुर्का पहने बच्ची को ले जाते हुए कैद हो गई। फुटेज में महिला का चेहरा नहीं दिख रहा है। महिला ने अपनी बेटी को कपड़ों से पहचान लिया। प्रभारी थाना जीआरपी सहारनपुर, संजीव कुमार ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक महिला सीसीटीवी में कैद भी हुई है। जो बच्ची को लेकर जा रही है। बच्ची जल्द बरामद कर ली जाएगी

धामपुर क्षेत्र के मोहल्ला भट्ठा निवासी नेहा खातून की शादी क्षेत्र के ही रहने वाले आरून खान से दो वर्ष पहले हुई थी। पति-पत्नी और परिवार के अन्य लोग पंजाब के जिला मलेर कोटला के अहमदगढ़ थानाक्षेत्र में फूलों का काम करते है। परिवार में दो साल की बेटी नायरा है। इस दौरान बच्ची का आपहरण हो गया। ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों ने महिला को बताया कि एक महिला उनके सोते समय पास आकर बैठ गई थी। बच्ची भी सो रही थी, तभी सहारनपुर में ट्रेन रूकने पर बच्ची को गोद में लेकर फरार हो गयी। पुलिस रातभर खोजबीन करते रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *