किरण खेर का 73वां जन्मदिन: अनुपम खेर ने दिया प्यार भरा संदेश

बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर आज अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं. पंजाबी फिल्म ‘आसरा प्यार दा’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली किरण ने साल 2002 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ से लोगों के बीच अपनी अलग जगह बना ली. वहीं, उनके जन्मदिन पर एक्ट्रेस के पति अनुपम खेर ने एक दिल छू जाने वाला नोट शेयर कर खास तोहफा दिया है.

थ्रोबैक फोटोज की शेयर

बता दें कि अनुपम खेर ने किरण खेर जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर उनकी 7 थ्रोबैक फोटोज शेयर किया है. इन फोटोज के साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है. सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

फोटोज शेयर कर अनुपम खेर ने लिखा, ‘जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं किरन! हर साल तुम्हारे जन्मदिन पर नई तस्वीरें ढूंढ़ना एक चुनौती बन जाता है. लेकिन अंत में मैं वही पुरानी तस्वीरें चुनता हूं, क्योंकि वे ही तुम्हारे व्यक्तित्व को सबसे खूबसूरती से दर्शाती हैं- मस्तमौला, खूबसूरत, सुरुचिपूर्ण, सहज, प्रेमपूर्ण, दयालु, करुणाशील, और कभी-कभी अधीर भी, लेकिन हमेशा जिंदादिल और जीवन का अहम हिस्सा. ईश्वर तुम्हें लंबी और स्वस्थ जीवन दे. तुम्हारा चेहरा हमेशा मुस्कुराता रहे और मन शांत बना रहे. ढेर सारा प्यार और दिल से प्रार्थनाएं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *