कीर्ति कुल्हारी अपने को-एक्टर को कर रही हैं डेट, नए साल पर पोस्ट शेयर कर कंफर्म किया रिश्ता

‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ से चर्चा में आई एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी बीते काफी वक्त से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनका नाम काफी टाइम से राजीव सिद्धार्थ संग डेटिंग को लेकर खबरों में बना हुआ है। ऐसे में एक्ट्रेस ने नए साल पर अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। कीर्ति ने फाइनल राजीव संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। जी हां, नए साल 2026 में कीर्ति ने एक पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

दरअसल, बीते साल यानी 2025 नवंबर में कीर्ति कुल्हारी और राजीव सिद्धार्थ की डेटिंग की खबरें सामने आई थी। हालांकि, दोनों ने इस पर कभी रिएक्ट नहीं किया था। ऐसे में कीर्ति ने नए साल के पहले दिन ही अपने प्यार को ऑफिशियली कंफर्म कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की, जिसमें उनकी प्यार भरी तस्वीरों का कंपाइलेशन है। कीर्ति कभी राजीव को प्यार से हग करती तो कभी उन पर प्यार लुटाती नजर आई हैं। वहीं, दोनों के पार्टीज के भी कुछ खास पल इस वीडियो में देखे जा सकते हैं। बता दें अपने रिश्ते को कंफर्म करने वाले कीर्ति कुल्हारी और राजीव सिद्धार्थ ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ में साथ काम किया है।

कीर्ति कुल्हारी और राजीव सिद्धार्थ ने अपने इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही इस पर कैप्शन में लिखा, ‘एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है… हैप्पी न्यू ईयर सभी को हैप्पी 2026…।’ कीर्ति का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स दोनों को विश कर उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। इस पोस्ट पर कमेंट कर मानवी गागरू ने लिखा, ‘हैप्पी न्यू ईयर लवलीज।’ वहीं, शो के फैंस बेहद खुश हुए!’ एक दूसरे यूजर ने रिएक्ट कर कहा, ‘वाह! आप दोनों साथ में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।’ एक ने मजाक करते हुए कीर्ति के बारे में कहा, ‘आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं… लेकिन ये बोलना है तो ये सिद्धि का पति था ना।’ ऐसे कई और कमेंट इस पोस्ट पर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *