किसिंग सीन दिखाया; एनिमल को लेकर उत्साहित थे रणबीर, ब्रह्मास्त्र के शूट पर…

साल 2023 में आई फिल्म एनिमल की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया गया था। अब संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि रणबीर कपूर ने कभी फिल्म को लेकर कोई संदेह नहीं किया। वहीं, रणबीर के साथ ब्रह्मास्त्र में काम कर चुके एक्टर नागार्जुन ने कहा कि रणबीर फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे। वो ब्रह्मास्त्र पर एनिमल की बातें किया करते थे।

राम गोपाल वर्मा की फिल्म कल्ट क्लासिक शिवा एक बार फिर रिलीज होने जा रही है। इस मौके पर संदीप रेड्डी वांगा ने राम गोपाल वर्मा और नागार्जुन के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने करियर के अलग-अलग पहलुओं के बारे में बात की। उन्होंने संदीप वांगा की फिल्म एनिमल के बारे में भी बात की।

संदीप ने कहा रणबीर को नहीं था कोई संदेह

एक वीडियो में राम गोपाल वर्मा को वांगा से ये पूछते देखा गया कि एनिमल में सीन्स इतने अलग थे, क्या किसी एक्टर को फिल्म के सीन्स को लेकर संदेह था? इसपर संदीप रेड्डी ने कहा कि रणबीर को कभी कोई संदेह नहीं था। रणबीर ने कहा कि हर चीज बिल्कुल नई है।

एनिमल को लेकर उत्साहित थे रणबीर कपूर

इसी बातचीत का हिस्सा बनते हुए नागार्जुन ने कहा कि एनिमल का शूट शुरू होने से पहले ही रणबीर कपूर फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे। नागार्जुन ने कहा, “मुझे याद है उस वक्त मैं उनके साथ ब्रह्मास्त्र कर रहा था और वो केवल एनिमल के बारे में ही बात कर रहे थे। उस वक्त उन्होंने एनिमल शुरू नहीं की थी।”

नागार्जुन को दिखाया किसिंग सीन

नागार्जुन ने आगे कहा, “वो अर्जुन रेड्डी दिखा रहे थे, हिंदी वर्जन नहीं बल्कि तेलुगू वर्जन। वो कुछ सीन्स दिखा रहे थे। मुझे याद है एक सीक्वेंस जहां विजय (विजय देवरकोंडा) एक लड़की को किस कर रहे थे। वो मुझे दिखा रहे थे और कह रहे थे कि ये कितना असली लग रहा है…वो फिल्म को शुरू करने को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *