नए रिकॉर्ड पर सोना: 22 कैरेट की कीमत ₹1 लाख के पार, जानें क्या है वजह

Gold Silver Price 5 September: सोने-चांदी के भाव में आज एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। सोना 501 रुपये महंगा होकर नए ऑल टाइम हाई 106446 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी के रेट में 374 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 5 दिनों यानी इस सितंबर में सोना 4058 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। जबकि, चांदी की कीमत में प्रति किलो 7731 रुपये का उछाल आया है।

आईबीजेए के रेट्स के मुताबिक आज सोना 106446 रुपये और चांदी 123581 रुपये पर खुली। अगस्त के अंतिम कारोबारी दिन को सोना 102388 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। चांदी भी 117572 रुपये प्रति किलो के रेट पर बंद हुई थी।

जीएसटी के साथ सर्राफा मार्केट में चांदी 127288 रुपये किलो हो गई है। जबकि, सोना 109639 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। आइबीजेए के मुताबिक गुरुवार को चांदी बिना जीएसटी 123207 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। जबकि, सोना 105945 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

बता दें बुधवार को बिना जीएसटी 24 कैरेट गोल्ड पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़कर 106021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

कैरेट के हिसाब से आज गोल्ड के भाव

आज 23 कैरेट गोल्ड भी 499 रुपये चढ़कर 106020 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 109200 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 459 रुपये उछल कर 97595 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी संग यह 100430 रुपये है।

आज 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 376 रुपये बढ़ होकर 79838 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुली और जीएसटी के साथ यह 82230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 14 कैरेट गोल्ड अब जीएसटी समेत 64139 रुपये पर पहुंच गया है।

सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA)ने जारी किए हैं। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास।

इस साल सोना 30706 और चांदी 37564 रुपये हुई महंगी

सर्राफा बाजारों में इस साल सोना करीब 30706 रुपये और चांदी 37564 रुपये महंगी हो चुकी है। 31 दिसंबर 24 को सोना 76045 रुपये प्रति 10 के रेट से खुला था और चांदी 85680 रुपये प्रति किलो से। इस दिन सोना 75740 रुपये पर बंद हुआ। चांदी भी 86017 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *