जम्मू-कश्मीर के लिये कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या क्या है जानें?

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी कर कई वायदे किये है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में फायदा दिए जाने का वादा किया है।
जम्मू-कश्मीर के चुनावी घोषणापत्र का मुख्य नारा हाथ बदलेगा हालात है। इसमें कहा गया है कि सभी फसलों के लिए प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए बीमा और सेब के लिए 72 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य है।

कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र में भूमिहीन, पट्टेदार और भूमि-स्वामित्व वाले कृषक परिवारों को प्रति साल 4,000 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने की बात कही है। राज्य की भूमि पर खेती करने वाले भूमिहीन किसानों को 99 साल के पट्टे की व्यवस्था किए जाने का वादा किया है।


कांग्रेस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसानों के लिए 100 प्रतिशत सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला-स्तरीय सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2,500 करोड़ रुपये का कोष स्थापित किया जाएगा
जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए पार्टी ने योग्य युवाओं को एक साल तक 3,500 रुपये प्रति माह तक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। पार्टी ने 30 दिनों के भीतर नौकरी कैलेंडर जारी करके एक लाख खाली सरकारी पदों को भरने का भी वादा किया है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे है। चुनावी परिणामों की घोषणा 8 अक्टूबर की जाएगी। बीजेपी, कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीफी समेत अन्य दलों ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। राज्य में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *