बिहार के कटिहार जिले में महिला कॉन्स्टेबल फांसी लगाकर जान दे दी. जब इस बारे में लोगों को पता चला तो तुरंत सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों के साथ टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने लेडी कॉन्स्टेबल के रूम का गेट खोलकर शव उतारा और मामले की जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसको लेकर तफ्तीश की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, महिला सिपाही कोढ़ा थाने में अंचल पुलिस निरीक्षक के कार्यालय में तैनात थी. यह घटना 27 अगस्त की शाम 4 बजे की है. लेडी कॉन्स्टेबल अनीता कुमारी अपने कमरे में थी. इस दौरान किसी बात को लेकर अनीता ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी.
जब घटना के बारे में अन्य लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे, साथ ही एफएसएल टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने महिला सिपाही का रूम खोलकर देखा तो शव लटका हुआ था. पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की.
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से एक Suicide note मिला है. लेडी कॉन्स्टेबल के गले में EarPhone था और सामने मोबाइल रखा हुआ मिला है. इस पूरे मामले को लेकर कटिहार के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि Suicide note के साथ-साथ सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है.
एसपी ने कहा कि एफएसएल टीम भी जांच कर रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. लेडी कॉन्स्टेबल के परिजनों को सूचना दे दी गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. पुलिस की जांच में जो भी चीजें सामने आएंगी, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.