पखांजुर में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत – कई गंभीर घायल

पखांजुर, कांकेर। पखांजुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीवी-27 में जमीनी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया।

लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुई इस हिंसक भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायलों का इलाज पखांजुर सिविल अस्पताल में जारी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *