रत्नागिरि: महाराष्ट्र के रत्नागिरि में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मुंबई-गोवा हाईवे पर एक कार के जगबुडी नदी में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी लोग मुंबई से देवरुख जा रहे थे।
यह हादसा सोमवार तड़के हुआ। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला। हादसा किस वहज से हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला। कार पूरी तरह से डैमेज हो चुकी है। कार के दरवाजों को तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
क्रेन की मदद से कार निकाला गया, देखें वीडियो
हादसे के बाद कार काे नदी से बाहर निकालने का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा है और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला जा रहा है। कार का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस ने गाड़ी के दरवाजे को तोड़ा। इसके बाद शवों को बाहर निकाला गया। इस वीडियो में रिकॉर्डिंग का समय 29 मई 2025 को सुबह 5:15 बजे दिखाई दे रहा है।मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से देवरुख जा रही एक कार सोमवार तड़के मुंबई-गोवा हाईवे पर जगबुडी नदी के पुल पर पहुंची। जिसके बाद पुल को रेलिंग को तोड़ती हुई नदी में गिरी। इस हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।