वन विभाग की बड़ी लापरवाही : सड़क किनारे पेड़ कटाई के दौरान इनोवा कार पर गिरा पेड़, चालक घायल

नारायणपुर . नारायणपुर-बेनूर मार्ग पर वन विभाग की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हो गया. सड़क किनारे बिना उचित सुरक्षा उपाय के पेड़ काटे जा रहे थे, इसी दौरान एक पेड़ अचानक सड़क से गुजर रही इनोवा कार पर गिर गया. इस घटना में कार चालक घायल हो गया, जिसे तुरंत नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वन विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटाई की जा रही थी, लेकिन मौके पर न तो कोई बैरिकेडिंग और न ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. इसी लापरवाही के चलते कार पर पेड़ गिर गया और यह हादसा हुआ. फिलहाल, घायल चालक का इलाज जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *