इंटरनेशनल गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लॉरेंस विश्नोई के दोस्त मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मयंक की गिरफ्तारी पूर्वी यूरोप और एशिया के बीच बसे देश अजरबैजान (Azerbaijan) से हुई है। हालांकि इस बात की पुष्टि झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) ने नहीं की है। उसे झारखंड लाने की तैयारी चल रही है।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक एक केस में फरार रहने की वजह से झारखंड पुलिस ने उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया था। इसके बाद केस की जांच कर रही एटीएस मयंक सिंह के राजस्थान स्थित घर जा कर नोटिस चिपकाया था।
इसी मामले में सीबीआई के माध्यम से इंटरपोल के पास मयंक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद से उसकी गिरफ्तारी अजरबैजान से हो सकी है। फिलहाल वह इंटरपोल के कब्जे में है। उसे प्रत्यर्पण संधि के तहत झारखंड लाने की तैयारी की जा रही है।