नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त कर रच दिया इतिहास

रायपुर। संसदीय इतिहास में छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन दर्ज हो गया। हुआ यूं कि बिजली की दरों में वृद्धि को लेकर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाया था लेकिन जो अस्वीकार हो गया और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। 
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मॉनसून सत्र का तीसरा दिन विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार्य हो गया। स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार्य होने के बाद भी नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री के द्वारा विषय को गंभीरता से लेने पर उनके प्रति आभार जताया।

नेता प्रतिपक्ष के द्वारा मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किए जाने पर सत्तापक्ष ने जोरदार मेजें थपथपाई। स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार्य होने के बावजूद भी विपक्ष द्वारा किसी भी प्रकार का सदन में कोई हंगामा नहीं किया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा और अन्य संसदीय केंद्रों के इतिहास में ऐसा पहला अवसर देखने में आया जब स्थगन प्रस्ताव पर नेता प्रतिपक्ष ने ऑन रिकॉर्ड मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *