बालों को स्ट्रॉन्ग और डैंड्रफ फ्री बनाने के लिए बेस्ट होता हैं नींबू, जानिए इसके इस्तेमाल के खास तरीके

सेहत को बेहतर बनाने के लिए हम कई चीजों का सेवन करते है लेकिन कई चीजें ऐसी होती है जो खाने के साथ लगाने के काम आती है। आज हम बात कर रहे हैं नींबू के इस्तेमाल की। खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए हम अक्सर नींबू के रस को मिला लेते है। गर्मियों में सबसे ज्यादा सेवन नींबू का किया जाता है। क्या आप जानते हैं आखिर बालों के लिए नींबू का इस्तेमाल किस तरह से फायदेमंद होता है।

बालों के झड़ने की समस्या से लेकर हेयर फॉल, डैंड्रफ जैसी समस्याओं से निजात पाने के आपको नींबू का इस्तेमाल करना चाहिए। यहां पर आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी दे रहे है जिन्हें घर में तैयार करके आप बालों को मजबूत और समस्या से रहित बना सकते है।

इन तरीकों से करें नींबू का बालों के लिए इस्तेमाल

आपको बताते चलें कि, बालों की मजबूती के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते है…

नींबू के पानी

बालों की मजबूती के लिए आप नींबू के पानी का इस्तेमाल कर सकते है। इसे लगाने के लिए आप सबसे पहले 2-4 नींबू के रस को निकाल लें फिर इसमें पानी मिला लें. अब बालों पर शैंपू करने के बाद इसे बालों पर लगा ले। इन खास प्रकार के पानी में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है जो डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद करती है।

नींबू और दही

आप नींबू के रस के अलावा बालों के लिए दही का इस्तेमाल भी कर सकते है। यहां पर नींबू के साथ दही का प्रयोग आपके बालों को हेल्दी बनाता है। दरअसल नींबू में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो बालों की जड़ों के इंफेक्शन को कम करता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन और लैक्टिक एसिड होता है जो बालों को मजबूत बनाने और हेयर फॉल को कम करने में मदद करता है।

नींबू और एलोवेरा जेल

आप यहां पर नींबू का इस्तेमाल कर सकते है इसके साथ आप एलोवेरा जेल को जरूर मिला लें। दरअसल नींबू में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते है जो बालों से डैंड्रफ को दूर करने का काम करता है। इसके अलावा एलोवेरा की खासियत बताते चलें तो, इसमें मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं जो बालों को सिल्की और शाइनी बनाने में मदद करता है। यहां पर नींबू और एलोवेरा के पेस्ट को बालों में लगाकर रखें, यह हेयर मास्क हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है।

नींबू और नारियल तेल

यहां पर नींबू के साथ आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते है। दरअसल नींबू और नारियल तेल दोनों चीजें बालों के लिए फायदेमंद होती है। नारियल तेल स्कैल्प को हाइड्रेट रखने में मदद करता है वहीं नींबू का रस बालों से डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *