पीलीभीत में फिर मृत मिला तेंदुआ, 11 दिन में दूसरा शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 11 दिनों में दूसरी बार एक बार फिर तेंदुआ का शव मिला है। इससे अधिकारियों में खलबली मच गई है। अवयस्क मादा तेंदुए का शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद उसका पोस्टमार्टम पीलीभीत में ही कराने का निर्णय किया गया। आपसी संघर्ष में वन्यजीव की जान जाने की आशंका अधिकारियों ने व्यक्त की है। पूरनपुर के हरीपुर रेंज में अचानक एक मादा तेंदुए पड़ी मिलने की सूचना वनाधिकारियों को दी गई। इस पर डीएफओ मनीष सिंह ने एसडीओ रमेश चौहान को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए रिपोर्ट देने के लिए मौके पर भेजा। तेंदुए की मौत पर अधिकारियों से लेकर वन्यजीव प्रेमियों तक में खलबली मच गई। प्रथम दृष्टया जंगल में वन्यजीवों के आपसी संघर्ष में जान जाने की आशंका अधिकारियों ने व्यक्त की है।


पूरनपुर में शारदा पार इलाके में तेंदुए और बाद की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। गांव शास्त्री नगर टिब्बा निवासी प्रमोद, वीरेंद्र और राजेंद्र के घर में घुसकर तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोस के कई लोग पहुंच गए। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। हमले में तीन बकरियां की मौत हुई है। संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार ने बताया सूचना पर वनकर्मियों को मौके पर भेजा था। तेंदुए के पगमार्क मिले हैं। टीम मॉनिटरिंग कर रही है।

शारदा नदी पार बाघ और तेंदुआ कई दिनों से चहलकदमी कर रहे हैं। बाघ महिला सहित दो लोगों पर हमला कर लहूलुहान कर चुका है। साथ ही एक महीने में 10 से अधिक बकरियों को मार चुका है। सोमवार की रात को तेंदुए ने गांव शांतिनगर टिब्बा निवासी प्रमोद, वीरेंद्र, राजेंद्र के घरों में घुसकर तीन बकरियों को मार डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *