परिवर्तन सप्ताह के अंतिम दिन किया महा हवन का आयोजन

गुमला। गुमला जिले के प्रखंड, अंचल, अनुमंडल सहित जिला मुख्यालय के सभी समाहरणालय संवर्ग के कर्मी विगत 17 दिनों से अपनी 9 सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं। इस हड़ताल से आम जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई कार्य प्रभावित हो गए हैं। प्रखंड अंचल अनुमंडल सहित जिला मुख्यालय में पूरी तरह कार्य ठप हो जाने के कारण जनता को इधर-उधर भटकने के सिवा कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। आम जनमानस भी यही आस लगाई हुई है कि जल्द ही समाहरणालय संवर्ग का हड़ताल समाप्त हो। राज्य सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरी करें। इधर जिला संघ के द्वारा राज्य नेतृत्व के आवाहन पर अगस्त की पहली तारीख से मुख्यमंत्री का जायज 9 सूत्री मांगों को लेकर हृदय परिवर्तन हो इसके लिए विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना कर रहे हैं। जिसे संघ के द्वारा हृदय परिवर्तन सप्ताह के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है। इसी कड़ी में 1 तारीख से 6 तारीख तक विभिन्न समुदाय के धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के बाद सैकड़ो समाहरणालय कर्मचारियों ने धरना स्थल में पूरे विधि विधान से पूजा कर महायज्ञ का आयोजन किया।समाहरणालय संवर्ग के जिला अध्यक्ष योगेंद्र गोप , वरीय उपाध्यक्ष पिंकी तिर्की , त्रिभुवन नाथ निराला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *