महावतार नरसिम्हा धीरे-धीरे जीत रही लोगों का दिल, 13वें दिन कमाई में सैयारा भी पीछे

सैयारा, सन ऑफ सरदार2 और धड़क 2 की धूम के बीच एक फिल्म लोगों के दिलों में जगह बना चुकी है। हम बात कर रहे हैं महावतार नरसिम्हा। इस एनिमेटेड फिल्म की कमाई धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। महावतार नरसिम्हा 25 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी। रिलीज के तेरहवें दिन इसने इस साल की ब्लॉकबस्टर सैयारा को पीछे छोड़ दिया है। 6 अगस्त के अर्ली एस्टीमेट में ये कमाई 6 करोड़ बताई जा रही है। वहीं महावतार नरसिम्हा की टोटल कमाई 112.80 करोड़ के करीब रिपोर्ट की गई है। सैयारा 18 जुलाई को रिलीज हुई थी।

माउथ पब्लिसिटी कर रही काम

महावतार नरसिम्हा नरसिंह भगवान, हिरण्यकश्यप और प्रह्लाद की भक्ति वाली पौराणिक कथा का एनिमेटेड वर्जन है। फिल्म के डायरेक्टर अश्विन कुमार हैं। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। 6 अगस्त तक महावतार नरसिम्हा ने थिएटर्स में अपने 13 दिन पूरे कर लिए। तेरहवें दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए। यह कमाई सैयारा की 6 अगस्त 2025 की कमाई से ज्यादा है। सैयारा ने 2 करोड़ रुपये कमाए। यह आंकड़ा बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के रिपोर्ट में दिया गया है। 6 अगस्त को सन ऑफ सरदार 2 का कलेक्शन 1.64 करोड़ के आसपास रहा। वहीं धड़क 2 का अर्ली आंकड़ा 1 करोड़ के आसपास पहुंचा। महावतार नरसिम्हा ने इस दिन सबसे ज्यादा कमाई की।

ऐसे बढ़ी महावतार नरसिम्ह की कमाई

महावतार नरसिम्हा के हिंदी वर्जन की ओपनिंग डे की सभी भाषाओं की कमाई 1.75 करोड़ थी। इसमें हिंदी भाषा ने अकेले 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन टोटल कमाई बढ़कर 4.6 करोड़ हो गई। इस दिन हिंदी भाषा की कमाई 3.25 करोड़ रही। तीसरे दिन संडे को फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये कमा लिए। चौथे दिन कलेक्शन 6 करोड़ रहा। पांचवे दिन 7.7 करोड़, छठवें दिन 7.7 करोड़, सातवें दिन 7.5 करोड़, आठवें दिन 7.7 करोड़, 9वें दिन 15.5 करोड़, दसवें दिन 23.1करोड़, 11वें दिन 7.35 करोड़, 12वें दिन 8.5 करोड़, 13वें दिन का अर्ली एस्टिमेट 6 करोड़ है। वीकेंड पर फिर से कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *