मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल ने बुधवार सुबह आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने छत से छलांग लगा दी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक वीडियो वायरल है जिसमें मलाइका के घर के बाहर भीड़ लगी है। अरबाज खान वहां दौड़ते हुए पहुंचे हैं और एंबुलेंस भी खड़ी है।
वायरल वीडियो में अरबाज मलाइका के घर दिख रहे हैं। साथ में पुलिस भी है। रिपोर्ट्स हैं कि सुसाइड का पता चलते ही उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका के पिता को नहीं बचाया जा सका। उनके घर पर पुलिस मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। मलाइका पहले एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उनके माता-पिता का तलाक हो चुका है। उस वक्त वह महज 11 साल की थीं। डिवोर्स के बाद मां और पिता अलग रहने लगे थे। दोनों बेटियां मलाइका और अमृता मां जॉयस के साथ रह रही थीं।